Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बहराइच: झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने महिला से किया दुष्कर्म

बहराइच: झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने महिला से किया दुष्कर्म

अमीनपुरनगर निवासी मौलवी पर पहले भी महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लीलता के आरोप लग चुके हैं। लेकिन कार्यवाई शून्य रही। जिसका नतीजा यह है कि मौलवी के हौसले बुलंद हैं।

बहराइच: झाड़फूंक के बहाने मौलवी ने महिला से किया दुष्कर्म
X

बहराइच (अतुल चंद्र अवस्थी): शहर से सटे अमीनपुर नगरौर गांव निवासी एक कथित मौलवी ने झाड़-फूंक के बहाने महिला को 3 दिन तक अपने घर पर रोका। फिर नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बनाकर मौलवी अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला के परिवारीजनों ने कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। आरोप है कि आरोपी मौलाना अब तक सैकड़ों महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। अब पीड़ित परिवारीजनों ने एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया है। पुलिस अधीक्षक ने जांच कराकर केस दर्ज करने की बात कही है। एसपी सुजाता सिंह का कहना है कि दोषी मौलवी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

कोतवाली देहात अंतर्गत गदन चक गांव निवासी अब्दुल हलीम ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह को बताया है कि उसकी एक रिश्तेदार महिला कुछ दिनों से बीमार रहती है। इलाज से भी लाभ नहीं हो रहा था। इस पर लोगों ने झाड़-फूंक कराने की सलाह दी। इसके चलते बीते सप्ताह वह अपने महिला रिश्तेदार को लेकर अमीनपुरनगर निवासी कथित मौलवी अब्दुल्ला के पास पहुंचा।

हलीम का कहना है कि महिला की समस्या के मामले में मौलवी अब्दुला को बताया गया, तो उसने 3 दिन तक बंद कमरे में अमल और दुआ करने की बात कही। यह भी कहा कि महिला के साथ कोई भी परिवार का व्यक्ति नहीं रहेगा। हलीम ने बताया कि मौलवी अब्दुल्ला की बात परिवारीजनों को अखरी। 3 दिन अकेले महिला को छोड़ने का विरोध भी किया, लेकिन फिर महिला के स्वास्थ्य का ख्याल आते ही सभी राजी हो गए। 3 दिन तक महिला मौलवी के कमरे पर रही।

हलीम का कहना है कि इस दौरान मौलवी ने महिला को नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद मौलवी की ओर से महिला को पुनः यौनशोषण के लिए वीडियो का हवाला देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि मौलाना ने अब तक सैकड़ों महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उसके मोबाइल में 150 से अधिक अश्लील वीडियो मौजूद हैं, जो उसने खुद बनाए हैं।

इसकी जानकारी जब महिला के परिवारीजनों को हुई तो सभी ने 21 मई को मौलवी अब्दुल्ला को बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। हलीम ने बताया कि अब्दुल्ला के मोबाइल से महिला से संबंधित लगभग डेढ़ सौ अश्लील वीडियो बरामद हुई हैं। हलीम का कहना है कि मौलवी के मोबाइल में अन्य महिलाओं के भी कई अश्लील वीडियो मौजूद हैं। इस मामले में महिला के परिवारीजनों ने दोनक्का तिराहा पुलिस चौकी और कोतवाली देहात में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। परेशान परिवारीजनों ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह से गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच करवाकर केस दर्ज करवाने का आश्वासन दिया है। यह भी कहा है कि दोषी मौलवी को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

पहले भी लग चुका है आरोप :

अमीनपुरनगर निवासी मौलवी पर पहले भी महिलाओं के साथ अभद्रता और अश्लीलता के आरोप लग चुके हैं। लेकिन कार्यवाई शून्य रही। जिसका नतीजा यह है कि मौलवी के हौसले बुलंद हैं। वह निरंतर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहा है। इसके बावजूद समुदाय विशेष के लोग आस्था के नाम पर मौलवी से झाड़फूंक करवाने जाते रहते हैं।

मौलवी ने 21 मई को ही दर्ज कराई थी एफआईआर :

महिला के साथ दुराचार करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने वाले मौलवी के साथ 21 मई को महिला के रिश्तेदार हलीम और सहयोगियों के साथ हाथापाई हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मौलवी अब्दुल्ला की ओर से हलीम और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर किनारा कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करना ही भूल गई।

Updated : 24 May 2021 10:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top