Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी देश की पहली रैपिड रेल, बजट में सरकार ने दिए 3596 करोड़

दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी देश की पहली रैपिड रेल, बजट में सरकार ने दिए 3596 करोड़

दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी देश की पहली रैपिड रेल, बजट में सरकार ने दिए 3596 करोड़
X

लखनऊ। दिल्ली और मेरठ के बीच देश की पहली रैपिड रेल चलने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार ने बजट में रैपिड रेल के लिए 3596 करोड़ रुपए की व्यवस्था करने से लोग खुश है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

केंद्रीय बजट में देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए 3596 करोड़ रुपए आवंटित किए है। यह रैपिड रेल मेरठ और दिल्ली के बीच चलेगी। इसके लिए तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। साहिबाबाद और दुहाई के बीच में मार्च 2023 से रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा। इस रूट पर रैपिड रेल का ट्रायल भी हो चुका है। बाकी रूट पर तेजी से निर्माण चल रहा है। बजट में 3596 करोड़ रुपए का आवंटन होने से लोग भी खासे खुश है।

ये है खासियत -

  • इस आरआरटीएस कॉरिडोर में दो डिपो और एक स्टेबलिंग यार्ड समेत 25 स्टेशन बनने हैं।
  • सम्पूर्ण कॉरिडोर पर 14,000 से अधिक मजदूर और 1100 इंजीनियर दिन-रात काम कर रहे हैं।
  • 180 किमी प्रति घंटे की डिजाइन गति और 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति के साथ, आरआरटीएस ट्रेनें देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है।
  • एयरोडायनामिक कोच 25 केवी एसी सिस्टम के साथ इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर सेल्फ ड्राइव होंगे।
  • पूरा कॉरिडोर 2025 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

Updated : 1 Feb 2023 1:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top