Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के भाई-भाभी की हत्या, देर रात तक हुई पार्टी

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के भाई-भाभी की हत्या, देर रात तक हुई पार्टी

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के भाई-भाभी की हत्या, देर रात तक हुई पार्टी
X

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अल्फ़ा सेक्टर में एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या के खुलासे के बाद सनसनी फ़ैल गई। आज सुबह अल्फ़ा सेक्टर के एक घर ने व्यापारी नरेंद्र नाथ 70 वर्ष एवं उनकी पत्नी सुमन 65 वर्ष मृत पाई गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। ये दंपत्ति मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलानथ के चचेरे भाई-भाभी थे। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरंसिक की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने आज सुबह नरेंद्र नाथ का शव बेसमेंट में पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार दोनों की हत्या गला घोंटकर की गई है। साथ पैसों के विवाद को लेकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार हत्या किसी परिचित ने की है क्योंकि घर में किसी के जबरदस्ती घुसने के साक्ष्य नहीं मिले है।

नरेंद्र नाथ का बेटा रोहित जोकि पत्नी के साथ अलग रहता है। उसने बताया की घर में रात को पार्टी चल रही थी। नरेंद्र नाथ ने बेटी को फोन कर बताया था की घर में कुछ लोग आये है। पार्टी चल रहीं है। तब बेटी सोनू ने माँ से कहा था की नीचे ना जाये कमरा बंद कर सो जाये।

पुलिस ने बताया की घर में देर रात तक पार्टी हो रही थी। मौके से शराब और खाने का सामान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही घर में सारा सामान फैला हुआ था एवं सुमन की अलमारी खुली पड़ी थी। जिसमें ज्वेलरी गायब है। पुलिस ने लूट की आशंका जताई है। सामने आई जानकारी के अनुसार नरेंद्र नाथ लोगों को ब्याज पर रूपए देते थे। जिसके चलते रुपयों के लेनदेन के कारण भी हत्या होने का अंदेषा लगाया जा रहा है।




Updated : 12 Oct 2021 10:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top