Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > गाजियाबाद में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 15 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रायल

गाजियाबाद में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 15 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रायल

गाजियाबाद में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 15 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रायल
X

गाजियाबाद। जनता के लिए एक अच्छी खबर है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो गाजियाबाद शहर में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती दिखाई देंगी और आबोहवा भी स्वच्छ होगी। जी हां शहर में बहुत जल्द इलेक्ट्रिक बसों के चलाने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। 15 अक्टूबर से इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू हो जाएगा।

परिहन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि अक्टूबर के महीने में गाजियाबाद की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बस चलती हुई दिखाई देंगी। इलेक्ट्रिक बस के लिये गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बस स्टेशन बनाया गया है। इलेक्ट्रिक बस चलने से प्रदूषण का स्तर कम होगा, साथ ही गाजियाबाद के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 9 जिलों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया गया था। जिसमें गाजियाबाद भी शामिल है। प्रदेश में कुल 50 बसें चलाई जाएंगी। जिनमें गाजियाबाद में 20 बसों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन कर दिया गया है। जिसकी देखरेख में यह बसें चलाई जाएंगी जिसका मुख्य अधिकारी परिवहन विभाग के क्षेत्रीय मैनेजर को बनाया गया है।नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि रूटों का निर्धारण कर लिया गया है। पहले स्टेज में गाजियाबाद शहर के अंदर इन बसों का संचालन किया जाएगा, उसके बाद इसका ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार किया जाएगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top