Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारीयों को दिए निर्देश, कहा - जन समस्या समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारीयों को दिए निर्देश, कहा - जन समस्या समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में 300 लोगों की समस्याएं सुनीं

cm yogi adityanath
X

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में 300 लोगों की समस्याएं सुनीं

गोरखपुर। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाएं। समस्याओं का समाधान कर उसे संतुष्ट करें। कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम योगी खुद पहुंचे। समस्याएं सुनीं। उन्होंने लगभग 300 लोगों से मुलाकात की। उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने का भरोसा दिया। प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया। त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया। यह भी भरोसा दिया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद का भरोसा दिया। इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

Updated : 4 Dec 2023 2:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top