उत्तर प्रदेश : यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, आठ की मौत और 30 से अधिक घायल
X
गौतमबुद्धनगर। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं। यह हादसा ग्रेटर नोएडा के करीब रबुपुरा के पास हुआ है।
शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे का वाकया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार एक बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबुपुरा के पास बस चालक अंधेरा होने के चलते सामने जा रहे एक ट्रक को देख नहीं पाया और बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।हादसे होते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
Naveen Savita
Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.