एक्शन में योगी सरकार, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

X
By - स्वदेश डेस्क |1 March 2023 12:55 PM IST
Reading Time: प्रयागराज। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपी के घर आज बुलडोजर चल रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण अवैध संपत्ति को संपत्ति गिराने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद है। कार्रवाई के दौरान रास्ते को दोनों तरफ से सील कर दिया गया है। इस दौरान किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है। घर से पीडीए के कर्मचारियों ने समान बाहर निकाल दिया है।
बताया जा रहा है की ये सपत्ति खालिद जफर नाम के व्यक्ति की है। जोकि पूर्व सांसद अतीक अहमद का करीबी है। इस संपत्ति की कीमत करीब 2 से ढाई करोड़ रूपए है। पुलिस का कहना है कि इस घर में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता ने शरण ली थी। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश भी इस मकान में रची गई थी।
Next Story
