Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > गंगा नदी में पलटी नाव, 4 की मौत, 25 से अधिक लापता, बचाव जारी

गंगा नदी में पलटी नाव, 4 की मौत, 25 से अधिक लापता, बचाव जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया नाव हादसे पर जताया दुख

गंगा नदी में पलटी नाव, 4 की मौत, 25 से अधिक लापता, बचाव जारी
X

बलिया/वेबडेस्क। शहर से सटे माल्देपुर के पास गंगा नदी में सोमवार सुबह एक नाव हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से 25 लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर 35 से ज्यादा लोग सवार थे।नाव पर सवार लोगों में अधिकांश महिलाएं थीं जो मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार कर रही थीं।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे माल्देपुर घाट से एक नाव में तीन अलग-अलग मुंडन संस्कार के लिए करीब 30-35 लोग सवार हुए। सभी लोग परम्परा अनुसार नाव से गंगा उस पार बिहार की तरफ जा रहे थे। तभी गंगा के बीच जाकर नाव डूबने लगी। यह देख अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी होते ही सीओ सदर अशोक मिश्र पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि नाव हादसे का शिकार हुईं चार महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जिनमें दो को मृत घोषित कर दिया गया। जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलिया में हुए नाव हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।

Updated : 22 May 2023 12:14 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top