Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > खेली गई खून की होली, दो की मौत, सात अन्य घायल

खेली गई खून की होली, दो की मौत, सात अन्य घायल

खेली गई खून की होली, दो की मौत, सात अन्य घायल
X

अमेठी I जामो थाना क्षेत्र में खून की होली खेली गई है। रंग लगाने को लेकर यहां हुए विवाद में 2 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि 7 लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जामो थाना क्षेत्र के बाबूपुर रेवड़पुर की है। बताया जा रहा, यहां होली खेलते समय 2 पक्षों में रंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। दोनों पक्षों से करीब 9 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंच गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान अखण्ड प्रताप सिंह (32) और शिवराज पासी (55) के रूप में हुई है। सूचना पर डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर मौके पहुंच गए हैं I

एसपी दिनेश सिंह ने बताया, सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स लगाई गई है। दोनों शवों का पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई करके दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया, ठाकुर और पासी समाज के 2 परिवारों के बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, होली का रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ है। रास्ते में रोक कर रंग लगाने पर कहासुनी हुई। उसके बाद यह घटना अंजाम दी गई। उन्होंने बताया, तकरीबन 7 लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

Updated : 18 March 2022 2:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top