Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा पर साधा निशाना, कहा - वे जिन्ना के सहारे

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा पर साधा निशाना, कहा - वे जिन्ना के सहारे

मेरठ में बूथ अध्यक्षों को किया संबोधित

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा पर साधा निशाना, कहा - वे जिन्ना के सहारे
X

मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र रक्षा करता रहा है। 2022 के चुनावों में भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी को विजय दिलाएगा। पश्चिम उप्र के 14 जिलों के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत याद दिलाते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से आया व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है।ये भाजपा में ही सम्भव है।

मेरठ के सुभारती विवि में शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के 14 जिलों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। लगभग 25 हजार बूथ अध्यक्षों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में केवल भाजपा कार्यकर्ता ही लोगों की सेवा करने के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाया तो मरीजों तक ऑक्सीजन आदि सामान पहुंचाया, जबकि विपक्षी कोरोना काल में छिप गए थे।

भाजपा प्रजातंत्र की पार्टी है। पार्टी की पहचान विपरीत परिस्थितियों में होती है। बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में आए लोग साधारण परिवार के लोग है। साधारण परिवार से आया व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है, ये केवल भाजपा में ही संभव है। यह संभव है कि यहां बैठा कार्यकर्ता भी भाजपा का नेतृत्व करने के लिए आगे आएगा। भाजपा में ही संभव है कि नड्डा जैसा व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। दिनेश शर्मा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने, यह भाजपा में ही हो सकता है।उन्‍होंने कहा कि मेरठ आया हूं तो श्री राम की भूमि और श्री कृष्ण की भूमि को नमन करता हूं। नमन करता हूं मंगल पांडे को, धन सिंह कोतवाल को। इस धरा को मां गंगा और मां यमुना का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां सब केसरिया ही केसरिया है।यह केवल भाजपा में संभव है, किसी परिवारवादी पार्टी में नहीं।

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा की एक पार्टी में चाचा-भतीजे लड़ रहे है, भतीजा-चाचा को कुछ देना नहीं चाहता। दूसरी पार्टी में माँ, बेटा, बहन ही सब पद पाएंगे, बाकी ताली बजाएंगे। अन्य राजनीतिक दल जाति और धर्म को लेकर चलती है, कुछ जिन्ना को लेकर चल रही है , सिर्फ भाजपा देश को एक रखने और अखंड बनाने के प्रयास में है।

Updated : 21 Dec 2021 8:25 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top