Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बाराबंकी की भाजपा सांसद ने पूछा आखिर क्यों काटा टिकट?

बाराबंकी की भाजपा सांसद ने पूछा आखिर क्यों काटा टिकट?

बाराबंकी की भाजपा सांसद ने पूछा आखिर क्यों काटा टिकट?
X

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाराबंकी से मौजूदा सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर अपने विधायक उपेन्द्र सिंह रावत को इस बार मैदान में उतारा है। टिकट कटने से नाराज सासंद प्रियंका ने बगावती तेवर अपना लिया है। गुरुवार को उन्होंने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से पूछा है कि आखिर क्यों उनका टिकट काट दिया गया।

भाजपा के टिकट वितरण के बाद असन्तोष तेजी से बढ़ रहा है। टिकट काटे जाने से आहत बाराबंकी से सांसद प्रियंका ने शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने प्रश्न किया कि आखिर उनका टिकट क्यों काटा गया। आगे की राजनैतिक संभावनाओं पर मौजूदा सांसद ने कहा कि अभी उन्हें आलाकमान के उत्तर का इंतजार है। उत्तर मिलने के बाद आगे के कदम पर विचार किया जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में जिन सांसदों के टिकट काटे गए हैं, वह सभी सुरक्षित सीटों के सांसदों के ही हैं। क्या सामान्य सीटों के सांसदों का काम ठीक था? आखिर सारा फेरबदल सुरक्षित सीटों पर ही क्यों किया गया। उन्होंने दावा किया कि वह स्वयं महिला होने के बावजूद पुरुषों से ज्यादा काम की हैं। क्षेत्र मेंउपस्थिति दर्ज कराती रहीं।

प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले ही नेतृत्व से अपने टिकट की स्थिति साफ करने के बारे में पूछा था तो आश्वासन दिया गया कि सब ठीक है। लेकिन चुनाव के ठीक समय उनका टिकट काट दिया गया।

Updated : 30 March 2019 8:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top