Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > विधायक ने ट्रैक्टर रैली निकालकर बतायी उपलब्धियां

विधायक ने ट्रैक्टर रैली निकालकर बतायी उपलब्धियां

विधायक ने ट्रैक्टर रैली निकालकर बतायी उपलब्धियां
X

बांदा। जीआईसी ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने की। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ट्रैक्टर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला रैली में कहा कि योगी और मोदी सरकारों के द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों का बांदा जिले पर ट्रैक्टर लेकर किसानों ने भाजपा का झंडा थाम कर भाजपा के पक्ष में आगामी चुनाव पर वोट देने का काम करेंगे।


किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने कहा की मोदी जी ने जैसे सांसद निधि और विधायक निधि आया करती थी वैसे ही अब किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में जाएगी। विवेक सिंह कुशवाहा ने कहा की आगामी चुनाव पर उत्तर प्रदेश में 400 से ज्यादा सीटें आने वाली है विवेक कछवाहा जी ने कहा मोदी जी ने बुंदेलखंड से किसानों का जल संकट रूप करके किसानों के लिए एक हितकारी कदम उठाया है। कमल सिंह एडवोकेट ने बताया कि मोदी इस देश का तस्वीर बदलने के लिए हर तरह से प्रयासरत है। रामनरेश मिश्रा महामंत्री ने कहा कि योगी जी ने किसानों के लिए ऋण माफ करके किसानों को समर्थ बनाने का काम किया है। इस अवसर पर कृष्णकुमार शुक्ला जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष कमलाकांत द्विवेदी, सत्येंद्र सिंह, धनंजय करवरिया, राम नरेश मिश्रा, स्वदेश गौरव शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

Updated : 2 Dec 2021 1:02 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top