Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया

राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया

राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मनाया गया
X

बांदा। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल,राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के मूलमंत्र के साथ राष्ट्र सेवा को समर्पित भाजपा के ४२वें स्थापना दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की कार्य योजना अनुसार कई कार्यक्रमों के रूप में धूमधाम से मनाया।राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने पार्टी के अब तक के सफर के प्रमुख अंशों का उल्लेख करते हुए भाजपा संगठन को अपने निस्वार्थ सेवा तथा समर्पण के द्वारा आज इस शिखर पर पहुंचाने वाली महान विभूतियों को बार-बार नमन किया।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला संयोजक भाजपा अशोक त्रिपाठी जीतू, बीडी प्रजापति, पूर्व जिला महामंत्री आशुतोष मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्वर्णिम काल में स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भाजपा ने 42 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान पार्टी ने तमाम उतार-चढ़ाव देखते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने की कामयाबी भी हासिल की है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने अध्यक्षता करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित द्वारा किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस को जनपद के सभी 16 मंडलों में मनाते हुए झंडारोहण कर, प्रभात फेरी निकालकर, गोष्ठी का आयोजन करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी सुना।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन विनोद जैन तथा राज कुमार राज, जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत तथा विवेकानंद गुप्ता, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रेम नारायण द्विवेदी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी,नाना शुक्ला, धर्मेंद्र त्रिपाठी, ममता मिश्रा, संतु गुप्ता, मनोज पुरवार, जागृति वर्मा, दिनेश यादव, मुदित शर्मा, उत्तम सक्सेना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, राकेश बाजपेई, बाबूराम निषाद, अजय तिवारी, धीरेंद्र सिंह प्रधान महोखर, नरेंद्र तिवारी, अभिलाषा मिश्रा, रंजना श्रीवास्तव, रामकरण सिंह बच्चन, श्याम सिंह एडवोकेट, मनोज जैन, धनंजय करवरिया, सुरेश कान्हा, सचिन अग्निहोत्री, अजीत प्रकाश गुप्ता, शिव शंकर भोले, शैलेंद्र शीलू, आनंद त्रिपाठी, ज्वाला प्रसाद तिवारी, श्याम बाबू पाल, राकेश गुप्ता दद्दू, विवेक त्रिपाठी, रामकिशन गुप्ता बासु, शैलेंद्र तिवारी, सुमन शर्मा, मालती दीक्षित, संतोष बाथम, गोलू सेठ सहित बड़ी कार्यकर्ता में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated : 6 April 2022 3:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top