Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > बहराइच: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ने थामा भाजपा का दामन

बहराइच: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ने थामा भाजपा का दामन

बहराइच के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार की पत्नी वार्ड नंबर 59 से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विनीता सिंह ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल व जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

बहराइच: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी ने थामा भाजपा का दामन
X

बहराइच: एक और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिससे भाजपा में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है और लगातार तीन निर्दलीयों को भाजपा ने अपने खेमे में शामिल कर अध्यक्ष पद की कुर्सी की रेस में मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है।

बहराइच के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार की पत्नी वार्ड नंबर 59 से नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विनीता सिंह ने मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल व जिला कोषाध्यक्ष राजन सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

गौरतलब हो कि विनीता सिंह वर्ष 2001 में भाजपा से कैसरगंज की ब्लॉक प्रमुख चुनी गयी थी व वर्ष 2010 का जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है। विनीता सिंह जनपद बहराइच के पुराने सियासी खानदान की पुत्र वधू है। इनके ससुर स्वर्गीय दृगराज सिंह जनसंघ काल मे कैसरगंज विधानसभा से विधायक रह चुके है भाजपा में शामिल होने के मद्देनजर पूर्व प्रमुख विनीता सिंह के जनपद बहराइच के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है।

Updated : 12 May 2021 3:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top