Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > आजम खां की पत्नी और विधायक तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में गिरी, कंधा फैक्चर

आजम खां की पत्नी और विधायक तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में गिरी, कंधा फैक्चर

आजम खां की पत्नी और विधायक तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में गिरी, कंधा फैक्चर
X

सीतापुर। सीतापुर जेल में बंद आजम खान की पत्नी और रामपुर से विधायक तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गईं। उनका कंधा फैक्चर हो गया है। जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। जेलर का कहना है कि कंधे में आई चोट के कारण प्लास्टर हुआ है। फिलहाल विधायक का स्वास्थ्य ठीक है।

विधायक तजीन फातिमा अपने पति सांसद आजम खां के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। दोपहर में विधायक रामपुर तजीन फातिमा शौचालय गई थी। यहां अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच महिला बैरक में बंद विधायक को किसी तरह शौचालय से बाहर निकाला गया। बताते हैंं कि उस समय मामूली दर्द था, तो कारागार अस्पताल में इलाज हुआ। रात बढ़ने पर दर्द बढ़ता चला गया। इसी के बाद विधायक को कारागार से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हुए एक्सरे में कंधे पर आए फैक्चर का पता चला। इसी के बाद विधायक के कंधे पर प्लास्टर किया गया। करीब एक घण्टे तक चले उपचार के बाद उन्हें दुबारा जेल पहुंचाया गया।

जेलर आरएस यादव का कहना है कि शौचालय में अचानक संतुलन बिगड़ने से वृद्ध विधायक तजीन फातिमा गिर गई थी। इनके कंधे पर फैक्चर हुआ है। जिला अस्पताल ले जाकर प्लास्टर कराया है। विधायक का उपचार कराकर महिला बैरिक में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

Updated : 10 May 2020 3:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top