प्रयागराज में दोबारा दंगा भड़काने की कोशिश, अज्ञात ने भगवान शिव पर चढ़ाया अंडा

प्रयागराज में दोबारा दंगा भड़काने की कोशिश, अज्ञात ने भगवान शिव पर चढ़ाया अंडा
X

प्रयागराज। प्रयागराज समेत प्रदेश के कई शहरों में कल हुए उपद्रव हुआ। जिसके बाद आज भी कई स्थानों पर तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। इसी बीच आज प्रयागराज में एक बार फिर दंगा भड़काने का प्रयास किया गया। कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर में घुसकर भगवान शिव पर अंडा चढ़ा दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवकुटी स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर कुछ शरारती तत्वों ने अंडा रख दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया की मंदिर में रात के समय ताला बंद नहीं होता। यहां छह फीट ऊंची जाली लगी है, जिसे फांदकर कोई अज्ञात व्यक्ति भगवान् शिव पर अंडा रख गया है।पुजारी ने आगे कहा की अंडा को हटा दिया गया है। कुछ लोग प्रयागराज के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम माहौल बिगड़ने नहीं देंगे।यह खबर फैलते ही मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में नाराजगी बढ़ गई है। जिसके बाद से शिवभक्तों में नाराजगी है।

बता दें की प्रदेश के कई जिलों में हुए पथराव मामले में पुलिस ने अब तक 230 व्यक्तियों पर कार्यवाही हुई है। जिसमें से सहारनपुर में 48, प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, मुरादाबाद में 25, फिरोजाबाद में 8, अंबेडकर नगर में 28 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Tags

Next Story