Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > अमृत महोत्सव : स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् गीत की बताई महत्ता

अमृत महोत्सव : स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् गीत की बताई महत्ता

अमृत महोत्सव : स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् गीत की बताई महत्ता
X

बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष सिंह एडवोकेट, प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई द्वारा भारत माता का पूजन व भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य वक्ता संतोष सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि 2022 में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत माता को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे अमर शहीद जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति भारत मां के श्री चरणों में न्योछावर कर दी। विद्यालय के छात्र पीयूष मिश्रा ने देश की स्वतंत्रता में वंदेमातरम गीत के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। जय सिंह ने बताया कि बहुत से ऐसे भी क्रांतिकारी हैं। जिनका नाम हमको मालूम नहीं है। उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कमलेश सिंह ने वीर हकीकत राय, उधम सिंह के बलिदान को याद किया।

अरुण कश्यप ने बताया कि भारत को आजाद कराने में महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य गाथा पर अपने विचार व्यक्त किए। विष्णुदत्त द्विवेदी ने "हे जन्मभूमि तेरे चरणों में हो समर्पित "गीत के द्वारा अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्याम किशोर दीक्षित रहे। कार्यक्रम का समापन संगीत आचार्य ज्ञानदीप द्वारा वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया-बहन एवं आचार्य बंधु उपस्थित रहे।

Updated : 8 Dec 2021 12:41 PM GMT
Tags:    
Next Story
Top