Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > सामाजिक समरसता दिवस पर याद किए गए डा. आंबेडकर

सामाजिक समरसता दिवस पर याद किए गए डा. आंबेडकर

सामाजिक समरसता दिवस पर याद किए गए डा. आंबेडकर
X

बांदा। शहर के कचहरी तिराहा में डा. आंबेडकर की प्रतिमा के पास विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। वहीं अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष नायक के नेतृत्व में दो दिवसीय जनसंदेश यात्रा आज दूसरे दिन 6 दिसंबर को श्रद्धांजलि स्वरूप डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान जन संदेश यात्रा बदौसा से प्रारंभ होकर अतर्रा, बिसंडा, बबेरू, तिंदवारी, पपरेंदा होते हुए डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में संपन्न हुई।

फूलों से हुआ स्वागत -

जनसंदेश यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बदौसा में रात्रि विश्राम हुआ। बांदा शहर में संदेश यात्रा में लगभग 50 चार पहिया व 100 मोटरसाइकिल व यात्रा के साथ रहे। जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनक, जिला महामंत्री धनंजय चौधरी, राजू श्रीवास जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अतर्रा वेद निराला, विवेक सिंह वर्मा बिसंडा से सीताराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश वर्मा बबेरू में चंद्रपाल कुशवाहा विधायक बबेरू, सुखदेव वर्मा पूर्व चेयरमैन, विवेकानंद जिला महामंत्री भाजपा, अजय पटेल आदि रहे।

विद्यार्थी परिषद ने मनाया समरसता दिवस

इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्र नेता नीतीश निगम लाला के नेतृत्व में पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। सभी छात्रों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। छात्र नेता नीतीश निगम लाला ने कहा की भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब किसी एक धर्म या जाति के नही थे। उन्होंने हमेशा समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उनका सपना एक नैतिक एवं जाति मुक्त समाज की रचना करना था। बताया कि बाबा साहब का मानना था कि जीवन, लंबा नही बड़ा और महान होना चाहिए। योगेन्द्र कुमार ने बताया की संविधान निर्माता बाबा साहब एक सच्चे समाज सुधारक थे। जिनका कथन था की हम सबसे पहले मानव और अंत में एक भारतीय है। इस मौके पर कॉलेज इकाई अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, नीतीश निगम, योगेंद्र कुमार योगी, अभिषेक तिवारी, विक्रम सिंह, मोहित सिंह ,दीपेश पटेल, शनि मिश्रा , अनुराग तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन अधिकार पार्टी ने निकाली रैली -

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हनुमानदास राजपूत, युवा मंडल प्रभारी रविकांत कुशवाहा, मीडिया प्रभारी रामनारायण कुशवाहा के साथ पार्टी कार्यालय से जागरुकता रैली निकाली। यह रैली शहर के कालूकुआं से होते हुए चमरौड़ी चौराहा, बाबूलाल चौराहा से स्टेशन रोड, कचहरी के पास बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व विजय बहादुर कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल ने किया। शहर के आंबेडकर पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Updated : 11 Dec 2021 6:33 AM GMT
Tags:    
Next Story
Top