Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > अन्य > समाजवादी पार्टी के दो और प्रत्याशी घोषित, आजम लड़ेगे रामपुर से चुनाव

समाजवादी पार्टी के दो और प्रत्याशी घोषित, आजम लड़ेगे रामपुर से चुनाव

समाजवादी पार्टी के दो और प्रत्याशी घोषित, आजम लड़ेगे रामपुर से चुनाव
X

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने दो बड़े नेताओं के नामों की सूची जारी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से तो आजम खान रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी होंगे।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पिछला 2014 लोकसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव ने लड़ा था और इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। इस सीट पर किसी यादव प्रत्याशी को ही मैदान में उतारने की आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की मांग थी। जिसको लेकर के अखिलेश यादव ने अपने कोर कमेटी के साथ बैठक की और अब उनके ही नाम पर प्रत्याशी के रुप में मोहर लग गयी है।

वहीं, रामपुर लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री आजम खान के चुनाव लड़ने पर किसी को शक नहीं था। आजम इस सीट पर चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे, दूसरा कोई नाम सामने नहीं आने पर आजम के नाम पर मोहर लग गयी।

सपा के बड़े नेताओं के नामों में लगभग सभी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। इसमें मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से, डिम्पल यादव कन्नौज से, धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बन गए हैं।

मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की सूची से गायब

सपा ने लोकसभा चुनाव में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस बार स्टार प्रचारकों की सूची से मुलायम सिंह यादव का नाम गायब हो गया है, भले ही वह सपा के संरक्षक हैं। मुलायम सिंह का नाम न होने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में रोष की स्थिति बन गयी है। मुलायम सिंह यादव की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Updated : 24 March 2019 6:48 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top