Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा, आठ बारातियों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा, आठ बारातियों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा आठ बारातियों की मौत प्रधानमंत्री ने जताया शोक

सिद्धार्थनगर।  जिले में शनिवार आधीरात बाद सड़क हादसे में आठ बारातियों की मौत हो गई। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री ने इन परिवारों की मदद के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा थाना कोतवाली जोगिया क्षेत्र में एनएच 233 (जोगिया नौगढ़ मार्ग) पर रात लगभग डेढ़ बजे हुआ। महुआ से बारात में शामिल होकर लौट रहे बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में 11 लोग थे। इनमें से आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात ग्राम महला और एक ग्राम खम्हरिया का है।

मृतकों में महला निवासी 10 वर्षीय सचिन पाल, 35 वर्षीय मुकेश पाल, 26 वर्षीय लाला पासवान, 18 वर्षीय शिवसागर यादव, 19 वर्षीय रवि पासवान, 25 वर्षीय पिंटू गुप्ता एवं ग्राम खम्हरिया निवासी गौरव मौर्य शामिल हैं। तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज संयुक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों का समुचित उपचार कराए जाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देनी की घोषणा की है।



Related to this topic: