Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > वृंदावन :बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया नोट बंगला

वृंदावन :बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया नोट बंगला

वृंदावन :बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया नोट बंगला
X

वृंदावन। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर में बृहस्पतिवार को नोटों का बंगला सजाया गया। ठाकुर जी को रिझाने के लिए सेवायत गोस्वामी ने पहली बार नोटों का बंगला सजाया है। पहली बार नोटों से सजाये गए मंदिर में श्रद्धालु लॉकडाउन के चलते नाही प्रवेश कर पाये, नाही दर्शन कर पाए। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉक डाउन है इसके कारण विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है।

हालांकि ठाकुर जी की सेवा पूजा तो उसी तरह की जा रही है जैसे पहले से होती आ रही है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के समक्ष फूल बंगले सजाकर उन्हें रिझाया जाता है। इसी कड़ी में आज बृहस्पतिवार को ठाकुर बांके बिहारी जी के लिए नोटों का बंगला सजाया गया। इसमें 500 200 100 50 और 20 के नोट लगाए गए। नोटों से बने इस अनोखे बंगले में ठाकुर बांके बिहारी जी विराजे लॉक डाउन के कारण भक्ति ठाकुर जी के दर्शन नहीं कर पा रहे लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मंदिर के प्रशासन प्रबंधक मनीष शर्मा ने बताया कि करीब 20000 के नोटों का बंगला पहली बार सजाया गया है


Updated : 18 April 2020 6:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top