Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > वृंदावन : दो विदेशी महिला सहित एक युवक मिला कोरोना संक्रमित

वृंदावन : दो विदेशी महिला सहित एक युवक मिला कोरोना संक्रमित

वृंदावन : दो विदेशी महिला सहित एक युवक मिला कोरोना संक्रमित
X

वृंदावन। देश भर में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू कए गए लॉकडाउन के दो चरण पूरे होने के बाद भी संक्रमण के नए मामले सामने आ रहें है। प्रदेश के आज वृन्दावन क्षेत्र की आनंद वाटिका कॉलोनी में दो विदेशी महिलाओं सहित एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है की दोनों महिलायें रिश्ते में मामी-भांजी है और 7 मार्च को मॉरीशस से भारत आई थी।

देश में लॉकडाउन घोषित हो जाने से वह वापिस नहीं जा पाई और यहां एक मकान में किराये से रह रही थी। उन्होंने कुछ समय पहले अपने देश वापिस जाने के लिए प्रशासन से गुहार की थी। प्रशासन को उनके विदेश से आकर रहने की मिली जानकारी के बाद दोनों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए थे। जिसकी आज आई रिपोर्ट में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।संक्रमण की बात सामने आने के बाद दोनों महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज के मथुरा ले गई। वहीँ संक्रमित निकला विदेशी युवक भार्गव गली में रहता है। शहर में संक्रमितों के मिलने के बाद आनंद वाटिका एवं भार्गव गली को प्रशासन ने सील कर दिया है।

Updated : 5 May 2020 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top