Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > गिरिराज महाराज की शरण में पहुंची अमित शाह की पत्नी सोनल शाह

गिरिराज महाराज की शरण में पहुंची अमित शाह की पत्नी सोनल शाह

गिरिराज महाराज की शरण में पहुंची अमित शाह की पत्नी सोनल शाह
X

गोवर्धन। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सोनल शाह साल में दूसरी बार गिर्राज जी की शरण में पहुंची हैं। सोनल शाह ने गोवर्धन पहुंचते ही सबसे पहले दानघाटी मंदिर पहुंची। जहां दानघाटी मंदिर के सेवायत दीप चंद्र पुरोहित और महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। मंदिर में सेवायतों ने सोनल शाह को प्रसादी के रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया। सोनल शाह का गोवर्धन से बेहद लगाव है। गिरिराज प्रभु को अपना इष्ट मानती हैं। सोनल शाह ने कहा कि गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराजजी के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई है। गोवर्धन से सोनल शाह अधिकारियों के काफिले और सुरक्षा के साथ वृंदावन की ओर निकल गई। मथुरा वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा के प्रतिनिधि रमाकांत पचौरी, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने अगुवानी की। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय, हरवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Updated : 18 July 2023 9:01 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top