Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > वृंदावन : आश्रम को लेकर हुए विवाद में संत के साथ जमकर मारपीट

वृंदावन : आश्रम को लेकर हुए विवाद में संत के साथ जमकर मारपीट

वृंदावन : आश्रम को लेकर हुए विवाद में संत के साथ जमकर मारपीट
X

वृंदावन। प्रदेश की धार्मिक नगरी वृन्दावन में परिक्रमा मार्ग पर स्थित इमली ताला आश्रम में ट्रस्ट पर काबिज होने को लेकर हुए विवाद में एक संत की जमकर पिटाई हुई। विवाद में घायल हुये संत को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग पर स्थित इमली ताला आश्रम में लंबे समय से ट्रस्ट पर काबिज होने को लेकर विवाद चल रहा है। वर्तमान में संत बीपी दास आश्रम के ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।जबकि पूर्व अध्यक्ष संत तमाल कृष्णदास ने आश्रम के कुछ कमरों पर अपना ताला डाल रखा था। ताला खोलने को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। संत तमाल कृष्ण दास के अनुसार मंदिर के एक सुरक्षाकर्मी सहित चार लोगों ने पूर्व महंत पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल संत को अस्पताल में भर्ती करा इस मामले की जांच कर रही है।




Updated : 13 May 2020 6:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top