वृन्दावन : रामकृष्ण ट्रस्ट गरीबों की कर रहा है मदद

मथुरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से मानवता पूरे विश्व में जूझ रही है। इस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में भी लोकों घोषित किया गया है। लॉकडाउन के चलते देशभर में गरीब मजदूर काम ना मिलने की वजह से आर्थिक संकट से गुजर रहा है। जिसके कारण कई लोगों को आज भूखे रहने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी के चलते वृन्दावन में रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट सेवा अनूठी पहल करते हुए गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए भूखे को रोटी सेवा कार्य कर रही है।
मानवता को राहत देने के उद्देश्य से संस्था द्वारा इस सेवा को विस्तार दिए जाने का निर्णय लिया गया। रामकिशन मिशन के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन अपने बाहन के द्वारा वृंदावन नगर में भोजन का वितरण किया जा रहा है ताकि कृष्ण की नगरी में कोई भूखा न सोये।इस दौरान वृंदावन पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे सबके साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह पुलिसकर्मियों के साथ लेकर अपने क्षेत्र में गस्त करते रहते हैं। इसके साथ ही वह किसी भूखे व्यक्ति के मिलने पर उसके भोजन की व्यवस्था भी कर रहे है। आज उन्होंने रामकृष्ण संस्था के साथ मिलकर कालीदह पर रहने वाले मजदूरों के लिए भोजन व्यवस्था वितरण कराया। इसके साथ ही प्रभारी दुबे ने लोगों से कहा की जो लोग जहां रुके हैं,वहीं रुके रहे, अन्य किसी स्थान पर ना जाए।
