Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी , ब्रज-रज कार्यक्रम में हुए शामिल

श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी , ब्रज-रज कार्यक्रम में हुए शामिल

श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी

ShriKrishnaJanmBhumi
X

श्रीकृष्ण जन्म भूमि पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। मथुरा में भी पहले राधा जी फिर कान्हा जी का नाम लिया जाता है। भारत के मुश्किल समय में संत मीराबाई ने हमें दिशा दिखाई। उन्होंने संत रविदास को अपना गुरु माना। वह समाज सुधारक और पथप्रदर्शक भी थीं। मीराबाई हमें रुढ़ियों से दूर रहकर अपने मूल्यों से जुड़े रहने की सीख देती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब मथुरा में भी भगवान कृष्ण के भव्य और दिव्य दर्शन होंगे। ब्रज क्षेत्र में बदलाव हो रहा है। यह केवल व्यवस्था का बदलाव नहीं है, बल्कि यह भारत के पुनर्जागरण का विकास है।


प्रधानमंत्री मोदी संत मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर रेलवे ग्राउंड में आयोजित ‘ब्रज रज उत्सव’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के चुनावी रण से यहां भक्तिमय वातावरण में आ गया हूं। यह मेरे लिए परम सौभाग्य का है। यहां के कण-कण में भगवान का दर्शन होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को नमन करते हुए संत मीराबाई को प्रमाण करता हूं। भगवान श्रीकृष्ण से लेकर मीराबाई तक का गुजरात का रिस्ता है। राजस्थान से मीरा ब्रज आईं। फिर वह भी द्वारिका गईं। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया और फिर द्वारिकाधीश की कृपा से आप सबके बीच में ही आकर बस गया।

मीराबाई की याद में आयोजित यह कार्यक्रम हमें भक्ति, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। यह अप्रतिम है। हम भगवान कृष्ण में सुदर्शनधारी को देखते हैं और वंशी वाले कान्हा भी दिखते हैं। भारत ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है। यहां भी पहले राधा जी फिर कान्हा जी का नाम लिया जाता है। भारत के मुश्किल समय में संत मीराबाई ने हमें दिशा दिखाई। उन्होंने संत रविदास को अपना गुरु माना। वह समाज सुधारक और पथप्रदर्शक थीं।

प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार शाम को मथुरा पहुंचे। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर गए। प्रधानमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत दर्शन-पूजन किया। यह पहली बार है जब देश का कोई प्रधानमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचा है। हालांकि मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर मथुरा का यह चौथा दौरा है। प्रधानमंत्री का श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर आना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, स्थानीय सांसद हेमा मालिनी, स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Updated : 23 Nov 2023 1:53 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top