धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार
X
गांव बाडौन व धगोई में चारू ने किया नरेन्द्र के समर्थन में जनसम्पर्क
मथुरा। रालोद नेता चारू चौधरी ने पार्टी प्रत्याशी कुंवर नरेन्द्र सिंह को विजयी बनाने के लिए वोट देने की अपील लोगों से की।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान व बेरोजगारों की विरोधी है। इसको सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। भ्रष्टाचार व मंहगाई के नाम पर वर्ष 2014 चुनाव जीतकर आई भाजपा सरकार ने कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभी वायदे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने गांव बाड़ोन व धगोई में गठबंधन प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी ही करा सकते है समस्याओं का समाधान
मथुरा। लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक का चुनाव प्रचार अभियान में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने मसानी तिराहे के निकट स्थित ब्रज कला केंद्र पर मण्डल स्तरीय पार्टी की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर महेश पाठक को मथुरा का सांसद बनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रत्याशी महेश पाठक ही एक मात्र ऐसे प्रत्याशी हैं जो बंद छाता मिल, यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने साहित स्थानीय समस्याओं को ऊपर तक उठा कर हल करा सकते हैं।
भाजपा प्रत्याशी ने गोवर्धन क्षेत्र के गांवों में किया संपर्क
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी हेमामालिनी ने रविवार को गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क किया।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पैत्रक गांव गांठौली में सूर्यकांत शर्मा के नेतृत्व में सांसद का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैने बीते पांच साल में विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया । केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ बृजवासियों को मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में परचम लहराया है। इस अवसर पर विधायक कारिंदा सिंह, राजेश चौधरी सहित कई नेता, कार्यकर्ता उनके साथ थे।
खेतों में काम करने वाली महिलाओं के बीच पहुंची हेमा
मथुरा। भाजपा प्रत्याशी और सिने तारिका हेमामालिनी अपने प्रचार अभियान के दौरान अचानक खेतों में गेहूँ की कटाई क र रही महिलाओं के बीच पहुंच गई। यहां उन्होंने काम कर रही महिला से दरांती ले ली और गेहूँ काटने लगी। इस दौरान उन्होंने कामकाजी महिलाओं से बातचीत भी की। खेतों में काम करते हेमा का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
Naveen Savita
Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.