होली के त्यौहार को शान्ति व उल्लासपूर्वक मनायें: जिलाधिकारी

होली के त्यौहार को शान्ति व उल्लासपूर्वक मनायें: जिलाधिकारी
X

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में होली त्यौहार के दृष्टिगत व्यवस्थाओं की बैठक कलेक्टेऊट सभागार में आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि होली त्यौहार को सभी लोग शान्ति व उल्लासपूर्वक मनायें। उन्होंने साफ-सफाई के लिए नगर निगम, निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत अभियंता व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग से कहा कि त्यौहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की निरन्तर चैकिंग की जाय और मिलावट करने वालों को बख्शा नहीं जाये। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने वालों पर प्रतिबन्ध रहेगा, केवल माइक पर गीत गाये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत ही सघन रूप से भ्रमण किया जाय। इसमें किसी भी प्रकार से भेदभाव नहीं होना चाहिए। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों पर पुलिस की ड्यूटी लगायी जाये।

उन्होंने पीस कमेटी की बैठक करते हुए कहा कि त्यौहारों की पवित्रता को बनायें रखें। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि सभी अस्पताल खुले रहेंगे और प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त टीमों को भी तैनात किया जाय। अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि होली पर हुड़दंग करने वालों को सख्ती से निपटा जायेगा। अनावश्यक रूप से तथा जबरदस्ती दूसरों पर रंग डालने वालों के साथ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्टेऊट मनोज कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक बृजेश कुमार सिंह, प्रमुख मन्दिरों सेवायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Next Story