शहीदों के घरों पर फहरायेगा तिरंगा, बच्चे देव ने लिया प्रण

X
By - Naveen |5 March 2019 9:26 PM IST
Reading Time: मथुरा। कस्बा शेरगढ़ के नन्हे बच्चे देव ने सोल्जर का रूप ले कर देश में शहीद हुए जवानों के घर जाने का प्रण लिया। उसने तय किया है कि वह शहीद हुए देश के सभी जवानों के घर जा कर उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर फिर उनके घर पर तिरंगा लगाएगा। उसने कस्बे में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा की साफ-सफाई कर झंडा फहराया और राष्ट्रीय गान गया।
मासूम देव पारासर ने बताया कि वह अभी तक पांच राज्यों के सभी गांवों के सभी शहीदों के घर पर तिरंगा लगा चुके है और उनको पांच राज्यों के मुख्यमत्रियों ने सम्मानित भी किया है। उसने बताया कि मेरा लक्ष्य पूरे भारत में ग्यारह हजार गांवों में तिरंगा लगाना है। आज इसी को लेकर शेरनगर में शहीद हुए जवान हेमराज सिंह के घर पर जाकर उनकी प्रतिमा को साफ कर उनके घर तिरंगा लगाया और उनके घरवालों से बातचीत की।
Next Story
