2019 चुनावों के लिए कमर कस ले कांग्रेसी कार्यकर्ता: अशोक चौधरी

बलदेव के गांव जटौरा में आयोजित बैठक में दिलाया संकल्प
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक बलदेव के गाँव जटौरा में जिला अध्यक्ष ठाकुर सोहन सिह सिसोदिया की अध्यक्षता में आहूत की गई।
इस बैठक को संबोधित करते हुऐ कांग्रेस के मथुरा लोक सभा पर्यवेक्षक अशोक चौधरी ने कहा कि सभी कांग्रेस जन मिशन 2019 के लिए कमर कस ले, सभी अपने बूथो पर अपनी 30- 30 सदस्य कमेटी बना लें। आम जनता को जनजागरुक करते हुऐ कांग्रेस की उपलब्धियो को बतायें, हम सभी कांग्रेस जन मिलकर प्रेमपूर्वक पूरी निष्ठा के साथ राहुल गांधी के नेतृत्व मे 2019 लोक सभा चुनाव मे केंद्र में भाजपा की जनविरोधी सरकार को जन सहयोग से परास्त करके कांग्रेस की सरकार बनाये। आप सभी पूरी ताकत से चुनावी तैयारियों मे जुट जाएं, अनुशासनहीन पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियो और झूठे आश्वासनों से आम जनता त्रस्त है, अब जनता बदलाव चाहती है, और कांग्रेस पर भरोसा किया जा रहा है , कांग्रेस पार्टी ही आम जनता और किसानो का दु:ख दर्द समझती है, युवाओ को ताकत देती है।
इस अवसर पर ठा सोहन सिह सिसोदिया, विनेश सनवाल वालमीकि ने भी विचार रखे। बैठक में लोकेश शर्मा प्रधान, पं मुकेश उपाध्याय, भगवान दास गर्ग, पं दिनेश सरदार, कमलेश चौधरी , डोरी लाल पाठक, बंटी गौतम अरुण गुधैनिया, मोनू शर्मा, शरद शर्मा, रमेश उपाध्याय, बनी सिह, लाला राम पूर्व सभासद, प्रेमचंद गौतम, चौधरी दुर्ग पाल सिंह, अंबेश शर्मा, बृजमोहन गौतम, पं आशीष तेहरिया, यादवेद्र पाडेय, गौरव पाठक, छोटेलाल प्रधान, ओमवीर सिह सिकरवार, भगवान सिह, पं दाउदयाल बौहरे, शरद कुमार शर्मा, पं गोविद राम शर्मा, लाखन सिह, हर स्वरुप शर्मा प्रदीप शर्मा जी, महिपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
