आम जन ने सुनीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

आम जन ने सुनीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात
X

मथुरा। यमुनापार मंडल कार्यालय पर आयोजित पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा के हमले में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि के साथ बात शुरू की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष चेतनस्वरूप पाराशर बतौर मुख्यमुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पाराशर, आकाश अग्रवाल और यमुनापार मंडल के प्रभारी कृष्ण मणि सूबेदार, दीपेंद्र चतुर्वेदी, विष्णु दास अग्रवाल और यमुनापार मंडल के कार्यालय मंत्री मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम बाबू राघव, जहारिया प्रसाद डा. महेश चंद शर्मा वार्ड नंबर 14 के पार्षद कुलदीप चौधरी और अन्य पदाधिकारी और बूथ अध्यक्ष अन्य भारतीय जनता पार्टी के मौजूद थे इसी क्रम में कृष्णानगर मंडल ने मन की बात का कार्यक्रम जयसिंह पुरा वार्ड 33 में स्थित सेक्टर संयोजक अनीश वर्मा व रीना वर्मा के निवास पर मंडल उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉपोरेटिव बैंक उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व सांसद तेजवीर सिंह जी व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष योगेश आवा, महानगर मीडिया प्रमुख सुमित शर्मा, महानगर मंत्री सुरभि अग्रवाल, पार्षद कविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, मंडल महामंत्री वासु शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को भव्य बनाने में राजू पटेल, कन्हैया बघेल, सुनील सैनी, महेश चतुर्वेदी, रश्मि चतुर्वेदी, संजय शर्मा, अमर शर्मा, भूपेंद्र, प्रमोद अग्रवाल, संजय सारस्वत सीनू चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

धौलीप्याऊ मंडल ने मन की बात कार्यक्रम का आयोजन धौली प्याऊ मंडल के सभी बूथों के साथ साथ सदर सेक्टर में भी गुलाब जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों व सदर सेक्टर के बूथ अध्यक्ष व मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा डा. रूपेश सक्सेना, प्रभु दयाल सैनी बृजेश भारद्वाज त्रिलोकी नाथ अग्रवाल तीर्थ राज वर्मा अश्वनी गर्ग विष्णु सैनी प्रभात जैन रमेश चंद शर्मा सुनील जितेंद्र वीरेंद्र यादव शिवम सक्सैना आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन मंडल महामंत्री अजीत लोधी ने किया।

Next Story