सफाई के लिए निरंकारी भक्तों को सीएमएस ने किया सम्मानित

मथुरा। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. आरएस मौर्या ने स्थानीय निरंकारी भक्तों को सम्मानित किया है। गौरतलब है कि निरंकारी भक्तों ने बीते दिन निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन को गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाया।
इस उपलक्ष्य में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देशव्यापी ऐतिहासिक सफाई अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत कोसीकलां तथा फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ मथुरा के जिला चिकित्सालय में निरंकारी भक्तों ने सफाई अभियान चलाकर अस्पताल के कोने-कोने को चमका दिया था। जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस मौर्या ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्थानीय संयोजक हरविन्द्र कुमार, सेवादल संचालक मोहन सिंह, शिक्षक अशोक दयालु तथा प्रवक्ता किशोर स्वर्ण को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। सीएमएस डॉ. आरएस मौर्या ने पत्र के माध्यम से निरंकारी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अस्पताल स्वास्थ्य से जुड़ा निवारण केंद्र है, जहां स्वच्छता होना बेहद जरूरी है। निरंकारी भक्तों ने अस्पताल की सफाई करके मरीजों को स्वस्थ रखने का प्रयास किया हैं। उन्होंने सफाई करने वाले सभी 300 निरंकारी भक्तों का धन्यवाद किया हैं।
प्रवक्ता किशोर स्वर्ण ने बताया कि इस अभियान की महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने भी सराहना की है। इस अभियान में स्थानीय संयोजक हरविन्द्र कुमार, सेवादल संचालक मोहन सिंह, शिक्षक अशोक दयालु, सहायक शिक्षक योगेश तथा प्रवक्ता किशोर स्वर्ण के साथ भगवती प्रसाद, जितेन्द्र, बच्चन सिंह, सुन्दर लाल, भरत, हेमंत, एमएम सहगल, जयकुमार, लक्ष्मी, शशी अरोड़ा, उर्वशी त्रिपाठी, शंकर लाल, सतेन्द्र, ओमी, उमेश, ओपी सिंह, जगदीश भाटिया, किशन अरोड़ा, अंकित त्रिपाठी सहित 300 निरंकारी भक्तों ने पार्क में पौधे भी लगाए।
