अडींग से गायब विवाहिता का शव महुअन के खेत में मिला

अडींग से गायब विवाहिता का शव महुअन के खेत में मिला
X

पुलिस ने मृतका के भतीजे को गिरफ्तार कर किया घटना का किया खुलासा

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के राजपुर अड़ीग गांव से करीब एक पखवाड़ा पूर्व गायव विवाहिता का शव फरह क्षेत्र गांव महुअन में सरसौं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतका के ज्येठ के लडक़े को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने शव को बरामद किया था।

बताते चलें कि कस्बा छाता की रामनगर कालौनी निवासी उदय सिंह ने अपनी बेटी राधा देवी का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व अडींग के नगला राजपुर निवासी राम सिंह के साथ किया था। करीब चार वर्ष पूर्व रामसिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से वह अपने एक बेटे के साथ ससुराल में रह रही थी। कई बार ससुरालीजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई। चार फरवरी को राधा देवी घर से यह कहकर निकली कि उसके जेठ का लडक़ा पप्पू मथुरा बुला रहा है जहां पर उसे सिलेंडर दिलवाएगा। लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। तो वह भी अड़ींग पहुंच गए। आस पास रिश्तेदारी में सभी जगह तलाशा गया। उसके बाद भी राधा देवी का पता नहीं चला। इस संबंध में मृतका के पिता उदय सिंह ने गोवर्धन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

परिजनों को आशंका थी कि जमीन के लालच में उसके ज्येठ व उसके लडक़े उसके साथ कुछ अनहोनी कर सकते हैं। पुलिस ने ससुरालीजनों से काफी पूछताछ की लेकिन कोई सूत्र हाथ नहीं लगा। जब राधा देवी का नम्बर सर्वलांस पर लगाया गया तो उसमें बहुत कुछ निकलकर सामने आ गया। उसके ज्येठ का लडक़ा पप्पू शुरू से कह रहा था कि उसकी अपनी चाची से कोई बात नहीं हुई, लेकिन सर्वलांस के माध्यम से उसका झूठ उजागर हो गया। चार फरवरी को उसकी अपनी चाची से 14 बार बातें हुई। पुलिस ने उसी आधार पर पप्पू उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में करने पर सब कुछ पुलिस के सामने उगल दिया। उसने बताया कि उसी ने चाची ने हत्या कर दी है।

क्योंकि चाची का चालचलन सही नहीं था। उसने बताया कि हत्या करने के बाद शव को फरह के समीप एक गांव के खेत में फैंक दिया। पुलिस ने उसी के आधार पर सरसों के खेत से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतका के परिजनों कहना था कि पति की मृत्यु के बाद राधा के ससुराली जन उत्पीडऩ कर रहे थे। इसके चलते उसकी हत्या की गई है।

Next Story