महात्मा गांधी के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

महात्मा गांधी के अपमान के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
X

मथुरा। जिला कांग्रेस और महानगर कांग्रेस मथुरा द्वारा संयुक्त रुप से एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम होलीगेट चौराहे पर आयोजित किया गया। इसमें 30 जनवरी 2019 को हिदू महासभा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पोस्टर प्रतिमा में पिस्तौल से गोली मारकर कर गांधी जी का अपमान करने और आगरा में जिला कांग्रेस कार्यालय पर कुछ तथाकथित हिदूवादी असमाजिक तत्वो ने तोडफ़ोड़ की घटना का विरोध किया गया।

होलीगेट चौराहे से विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा तक काली पट्टी बांधकर कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च करते हुऐ काले दिवस के रूप मे विरोध मार्च कार्यक्रम किया गया। पूर्व विधानमडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि देश मे गांधीवादी विचारधारा को खत्म करने के गोडसेवादियों के द्वारा गंदे प्रयास किये जा रहे है।

जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि अलीगढ़ में हिंदू महासभा द्वारा जिस प्रकार से गांधी जी का अपमान किया गया है, वह घोर निंदनीय है, हम कांग्रेस जन इस का विरोध करते हैं। गोडसे विचारधारा को देश ने हमेशा ही नकारा है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, मलिक अरोड़ा, एड. वीरेश चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, विनेश सनवाल वाल्मीकि, तौफिक कुरैशी, संजय शर्मा, विक्रम वालमीकि, राहुल अरोड़ा, दिनेश मौर्या, कीर्ति कौशिक, चौधरी मोहन सिंह, अशोक शर्मा, मनोज पाठक, देवेन्द्र भटनागर, निशांत खान, राजू फारुखी, देवेन्द्र लल्ला, चंद्रमोहन जायसवाल, सुनील उपाध्याय, शैलेंद्र चौधरी, फिरोज कुरैशी, धर्मेंद्र ठाकुर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में अरुण गौतम, बंटी, गोपाल पचौरी, आशुतोष जेटली, नवीन अस्थाना, अजय शर्मा, निखिल सनवाल, दौलतराम गोला, प्रकाश शर्मा, मोहसिन कुरैशी, गौरव, प्रताप सिंह, सुनील कुमार वादी, प्रेमपाल छगनलाल, रमेश अग्रवाल, तालीम कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, विजेंद्र बालमीकि, भूरा पहलवान, विनोद सूर्यवंशी, सागर माहौर सहित बहुत बड़ी संख्या मे अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद रहे।

Next Story