सपा ने किया लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

छाता में चल रहे चीनी मिल आंदोलन को दिया समर्थन
मथुरा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक डीग गेट स्थित माहेश्वरी पैलेस में हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। सदस्य व पदाधिकारियों ने छाता में चल रहे चीनी मिल चालू कराने के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय किया। इसके अलावा समावादी बुलेटिन की सदस्यता चलाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद एडवोकेट ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव अत्यधिक महत्वपूर्ण है। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारों की गलत व जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, व्यापारी, बेरोजगार, नौजवान, दलित, पिछड़े आदि सभी वर्ग त्रस्त हैं। प्रदेश में अपराधों का बोलवाला व अराजकता का माहौल है। अब कार्यकर्ता कमर कस लें और सभी गांवों व वार्डों में जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों तथा सपा शासन में हुए विकास व जनहित के कार्यों को प्रमुखता से बताये। वरिष्ठ नेता श्याम मुरारी चौहान, जिला उपाध्यक्ष रामधन गुर्जर ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, बेरोजगार, नौजवान आत्म हत्यायें कर रहे हैं। पूंजीपति अरबों रुपया लेकर देश से बाहर चले गये। भाजपा सरकार ने अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। हर मोर्चे पर सरकार विफल रही है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य नहीं मिल रहा है।
बैठक में मौहम्मद जाहिद चीना, गुड्डू खान व मुरारी लाल कटारा, डॉ. अबरार हुसैन, पूर्व सभासद भूरा शेख, परवेज आलम, मुन्ना मलिक, आरिफ कुरैशी, सतीश पटेल, मुनब्बर हुसैन, मौहम्मद अन्नू, विकास कुमार ने विचार व्यक्त किए।
इसमें इमरान फारूखी, आशिफ फारूखी, नितिन कुमार, शमीर, शरीफ खान, राजेन्द्र पटेल, संजय गोला, राजेन्द्र माहौर, मदन लाल, सईद खां, मोहित पी लाल, दिगम्बर ंिसंह, सद्दाम, तारिक खान, शाहरूख, अशोक शर्मा, अभिषेक, पिंटू, कमल भाटिया, सिराज खान, तौफीक कुरैशी, जुल्फकार, मानसिंह, मुन्नीदेवी यादव, रंजनवाला अग्रवाल, राकेश, भूपेश, प्रवीन कुमार, कांती लाल, अशोक प्रधान, कैलाश, सोमोती, जाकिर, वकील फारूखी आदि उपस्थित थे। इसका संचालन महासचिव जागेश्वर यादव ने किया।
