मथुरा : एआई डब्लू सी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित किये
वृन्दावन। शहर ने आज आज एआई डब्लू सी वृंदावन शाखा द्वारा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हर्बल सैनिटाइजर एवं हस्त निर्मित 2 लेयर के कपड़े के मास्क वितरित किये गए। संस्था द्वारा यह मास्क एवं सेनिटाइजर कोरोनावायरस को देश में फैलने से और आम जनमानस को उसे बचाने का प्रयास करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे पुलिस प्रशासन व पत्रकार बंधुओं को बांटे गए।
देश के इन योद्धाओं को सर्वप्रथम हर्बल सैनिटाइजर सुरक्षित करने हेतु ए डब्ल्यू सी की बहनों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य प्रतिभा शर्मा द्वारा कोतवाली में जाकर स्वयं वृंदावन कोतवाली थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे को सौपे। प्रतिभा शर्मा ने कहा की यह संस्था का अनूठा प्रयास था और यह प्रयास सतत रूप से जारी रहेगा। जहां से भी जिसके द्वारा भी इस हर्बल सैनिटाइजर और मास्क की मांग की जाएगी उस जगह पर हम लोग निशुल्क यह मास्क और सैनिटाइजर तुरंत अवेलेबल कराएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका डॉ अनीता गुप्ता पी एल बी पी व स्टैंडिंग कमेटी स्टैंडिंग की सदस्य एआई डब्लू सी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य प्रतिभा शर्मा द्वारा वितरण किया गया उनके साथ श्रीमती माया शर्मा गुंजन श्रीवास्तव मधुसूदन गुप्ता तथा मनीषा गुप्ता मौजूद रहे।
