Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > ब्रज का चहुंमुखी विकास कराना ही योगी सरकार की मंशा : मंत्री श्रीकांत शर्मा

ब्रज का चहुंमुखी विकास कराना ही योगी सरकार की मंशा : मंत्री श्रीकांत शर्मा

मथुरा में विकास कार्यों का किया निरिक्षण

ब्रज का चहुंमुखी विकास कराना ही योगी सरकार की मंशा : मंत्री श्रीकांत शर्मा
X

मथुरा। श्रीकृष्ण की नगरी में सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन करने के लिए आज एक दिवसीय दौरे पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा आये।उन्होंने जुबली पार्क मल्टीलेबिल पार्किंग तथा जन्मस्थान पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया है।

उन्होंने विकास प्राधिकरण सभागार में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज का चहुंमुखी विकास कराना ही योगी सरकार की मंशा है, जिसको लेकर मथुरा वृंदावन यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे चौमुंखी विकास हो और यहां ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आकर रुके। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी गायों की दुर्दशा पर ट्वीट करती है, 70 सालों में इन्हीं के कार्यकाल में यह दुर्दशा हुई है, पहले गांधी परिवार यह स्पष्ट करें कि देश की संस्कृति के प्रति इनकी क्या भावना है?

बांके बिहारी के दर्शन किए -

एक दिवसीय दौरे पर सोमवार पूर्वान्ह दिल्ली से एक्सप्रेस-वे द्वारा वृंदावन पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बांकेबिहारी जी के दर्शन किए उसकेबाद वह सीधे दोपहर 1 बजे मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे चौमुखी विकास कार्यों को लेकर बड़े स्तर पर प्लान तैयार किया गया है। कैबिनेट में प्लान को लेकर चर्चा होगी।

किसानों से बात जारी -

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि मथुरा वृंदावन यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे चौमुंखी विकास कार्य कराया जाए, जिसको लेकर यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई है। वहीं उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि सरकार की तरफ से किसानों से बात की जा रही है। सरकार लगातार किसानों के संपर्क में है, जो भी किसानों की मांगे हैं। उसके लिए किसानों से बात की जा रही है। विपक्ष पर निशाना साधते श्रीकांत शर्मा ने कहा कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर विपक्ष गोली चला रही है।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि गायों की दुर्दशा पर प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट किया है, लेकिन पिछले 70 सालों में जो गाय की दुर्दशा हुई है वो इनके काल में ही हुई है। देश की संस्कृति के प्रति इनकी क्या भावना है या पहले स्पष्ट करें। तभी गांधी परिवार को ट्वीट करना चाहिए।


Updated : 12 Oct 2021 11:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top