Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा > राधा वृन्दावन चंद्र ने किया यमुना जी में नौका विहार

राधा वृन्दावन चंद्र ने किया यमुना जी में नौका विहार

दिव्य पुष्पों से सुसज्जित राधा चंद्र की नाव ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध

राधा वृन्दावन चंद्र ने किया यमुना जी में नौका विहार
X

वृन्दावन। भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय कार्तिक उत्सव के दूसरे दिन आज नौका विहार उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राधा वृन्दावन चंद्र को नवीन पोषाक धारण करा, उन्हें मंदिर प्रांगण से चीर घाट स्थित यमुना तट पर लाया गया, जहाँ भक्तों द्वारा दिव्य पुष्पों एवं दुधिया रोशनी से युक्त नाव में विराजमान होकर राधा वृन्दावन चंद्र ने यमुना में नौका विहार किया।

कीर्तन मेला के अंतर्गत देश के विभिन्न केन्द्रों से आए भक्तों द्वारा मंदिर प्रांगण में अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस उत्सव का शुभारंभ सुबह मंगला आरती के साथ किया गया। जिसके बाद मंदिर में फूल बंगला, सजाया गया एवं 56 भोग प्रदान किया गया।

चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क प्रमुख ने बताया कि आज भक्तों द्वारा राधा जी को पालकी में बैठाकर वृन्दावन स्थित चीर घाट के पास लाया गया। जहां पूर्व में विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सजायी गई नाव में राधा वृन्दावन चंद्र को बैठाकर हरीनाम नाम संकीर्तन के साथ उन्हें यमुना जी में नौका विहार कराया गया। इस उत्सव के अंतिम चरण में मंदिर के भक्तों ने अपने आराध्य श्रीश्री राधा वृन्दावन चंद्र के समक्ष दामोदर अष्टकम् की मनोहर प्रस्तुति दी साथ ही दीपदान कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।


Updated : 21 Nov 2020 1:45 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top