यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

X
By - स्वदेश मथुरा |20 Jun 2020 11:23 AM IST
Reading Time:
मथुरा। शनिवार तड़के आगरा की तरफ से इटियोस कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। तड़के सुबह 4 बजे थाना जमुनापार क्षेत्र में माइलस्टोन 107 के समीप कार अनियंत्रित हो अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद कार से निकली चीखों को सुनकर राहगीर वाहन चालक रूके और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि सभी कार सवार रायपुर छत्तीसगढ़ से यमुनानगर हरियाणा जा रहे थे। कार सवार में सुमेर चंद (42), उसकी पत्नी जयश्री दीप (40) और कार चालक अमित कुमार (36) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल संजीव पाल को उपचार को भर्ती करते हुए परिजनों को सूचना दे दी है।
Next Story
