Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > महान नायकों से जुड़े स्मारक और स्मृतिकाओं की पुनर्स्थापना होगी : योगी आदित्यनाथ

महान नायकों से जुड़े स्मारक और स्मृतिकाओं की पुनर्स्थापना होगी : योगी आदित्यनाथ

महान नायकों से जुड़े स्मारक और स्मृतिकाओं की पुनर्स्थापना होगी : योगी आदित्यनाथ
X

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की जो बात कही है उस पर उस पर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार न केवल शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बल्कि राष्ट्र के उन महान नायकों के प्रति भी पूरी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त कर रही है। इस कड़ी में जहां कहीं भी उनके स्मारक और उनसे जुड़ी भी स्मृतिका होगी उनकी पुनर्स्थापना के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कार्य करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बात महाराजा सुहेलदेव स्मारक तथा चित्तौरा झील की विकास योजना का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। आज ज्ञान की देवी मां भगवती सरस्वती का पावन दिवस है। आज का दिन बहराइच के नागरिकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज से लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता से अपनी धरती को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले धर्मरक्षक, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की पावन जयंती का कार्यक्रम भी आज है।

मेडिकल कॉलेज तैयार -

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व एक मेडिकल कॉलेज, बहराइच क्षेत्र की आरोग्यता के लिए दिया गया था, वह बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम भी प्रदेश सरकार ने महाराज सुहेलदेव के नाम पर ही रखा है।

सुहेलदेव के साथ महर्षि बालार्क का भी स्मरण होता है -

उन्होंने कहा कि हम जब महाराज सुहेलदेव का स्मरण करते हैं तो इसके साथ ही हमें महर्षि बालार्क का भी स्मरण होता है, जिनकी प्रेरणा से क्षेत्र के राजाओं ने एकत्र होकर के महाराज सुहेलदेव के नेतृत्व में उस समय के बर्बर विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ इतिहास की ऐसी लड़ाई को लड़ा था, जिसमें हमारे योद्धाओं के शौर्य और पराक्रम के कारण अगले डेढ़ सौ वर्षों तक भारत पर कोई भी विदेशी आक्रांता हमला करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं महर्षि बालार्क के नाम पर यहां के जिला चिकित्सालय का नामकरण भी प्रदेश सरकार ने किया है।


Updated : 12 Oct 2021 10:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top