UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, 32600+ पदों की परीक्षा तारीखों का ऐलान

UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, 32600+ पदों की परीक्षा तारीखों का ऐलान
X
उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के 32600 से अधिक पदों की भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा हो गई है। 8, 9 और 10 जून 2026 को एग्जाम होगी।

लखनऊः ऊत्तर प्रदेस में पुलिस कॉन्स्टेबल की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि परीक्षा जून महीने में आयोजित की जाएगी।

UPPRPB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने की जरूरत है।

32 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में कॉन्स्टेबल, आरक्षी PAC/सशस्त्र पुलिस, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर और घुड़सवार के 32,600 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 को समाप्त हुई थी और इसके महज तीन दिन बाद ही बोर्ड ने परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में चयन का पहला चरण लिखित परीक्षा है। इस परीक्षा में जो विषय पूछे जाएंगे वे इस प्रकार हैं-

सामान्य ज्ञान

सामान्य हिंदी

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता

मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता

इन विषयों से जुड़े कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी और इसकी समयावधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षा (DV & PST) के लिए बुलाया जाएगा।

शारीरिक मानक (Height & Weight)

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी तय की गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए यह 160 सेमी है। सीने की माप भी निर्धारित मानकों के अनुसार होगी।

वहीं सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 147 सेमी तय की गई है। सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

Tags

Next Story