Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र में योगी आदित्यनाथ का जलवा, 17 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

उप्र में योगी आदित्यनाथ का जलवा, 17 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न का माहौल

उप्र में योगी आदित्यनाथ का जलवा, 17 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा
X

लखनऊ/वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता बरकरार है। नगरीय निकाय चुनावों के नतीजों ने आज इसे एक बार फिर सिद्ध कर दिया। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में प्रचंड जीत दर्ज की है। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर निगम की 16 सीटों में से 14 पर कब्जा किया था। उस बार अलीगढ़ और मेरठ नगर निगम की सीटें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की खाते में गई थीं।

इस बार के निकाय चुनाव में शाहजहांपुर के नगर निगम बनने से महापौर सीटों की संख्या 17 हो गई। भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए नगर निगम की सभी 17 सीटों को जीतने में सफल रही। बसपा, सपा और कांग्रेस सहित अन्य दल खाता खोलने को तरसते रह गये। हांलांकि नगर निगम महापौर की सभी सीटों के चुनाव नतीजों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन अब तक मतगणना के जो आंकड़े मिले हैं, उनके अनुसार महापौर की हर सीट पर भाजपा उम्मीदवार अन्य दलों के उम्मीदवारों से काफी आगे हैं।

मतगणना केंद्रों से लगातार मिल रहे आकड़ों के अनुसार भाजपा नगर निगमों के अलावा नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भी काफी बढ़त बनाए हुए है। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर में जीत का जश्न मना रहे हैं।उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज सुबह आठ बजे से नगरीय निकाय के लिए मतगणना का कार्य जारी है। 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायत समेत कुल 760 सीटों के लिए प्रदेश भर में 353 मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती हो रही है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में प्रचण्ड जीत की तरफ बढ़ रही भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न का माहौल है। पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश के शीर्ष नेता भाजपा कार्यालय पहुंच रहे हैं।

Updated : 18 May 2023 9:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top