Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला खजाना, विधानसभा में पेश किया अनुपूरक बजट

योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला खजाना, विधानसभा में पेश किया अनुपूरक बजट

योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला खजाना, विधानसभा में पेश किया अनुपूरक बजट
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने हंगामे के बीच 2022-23 का अनुपूरक बजट पेश किया। इसके अलावा संसदीय कार्यमंत्री ने 2022-2023 के एक भाग के लिए लेखा अनुदान और 2022-23 का आय व्ययक (अंतरिम बजट) पेश किया। इससे पहले विधान सभा के अंदर कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी है। विधानसभा की कार्यवाही का आज दूसरा दिन था।

सदन के शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के सामने मार्च निकाला।

Updated : 17 Dec 2021 7:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top