Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > कल्याण सिंह को देखने संजय गांधी पीजीआई पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जाना हाल-चाल

कल्याण सिंह को देखने संजय गांधी पीजीआई पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जाना हाल-चाल

कल्याण सिंह लम्बे समय से भर्ती हैं और उनकी हालत जस की तस बनी हुई है। पीजीआई में प्रमुख चिकित्सक उनके इलाज में लगे हैं।

कल्याण सिंह को देखने संजय गांधी पीजीआई पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जाना हाल-चाल
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का हालचाल लिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह चार जुलाई से संजय गांधी पीजीआई में भर्ती हैं। सोमवार देर शाम से उनकी तबीयत थोड़ी अस्थिर है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संजय गांधी पीजीआई में जाकर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कल्याण सिंह लम्बे समय से भर्ती हैं और उनकी हालत जस की तस बनी हुई है। संजय गांधी पीजीआई में सभी विभागों के प्रमुख चिकित्सक उनके इलाज में लगे हैं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संजय गांधी पीजीआई के निदेशक तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणसिंह की तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं है। सोमवार को उनको सांस की तकलीफ ज्यादा बढऩे पर उनको हाई प्रेशर ऑक्सीजन मास्क (नान इनवेसिव वेंटिलेशन) पर रखा गया। कल्याण सिंह को सांस लेने में परेशानी होने के कारण नान इनवेसिव वेंटिलेटर पर रखा गया है।

निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की परेशानी पर उन्हेंं कल शाम नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया था। उनके सारे ब्लड मार्कर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के विशेषज्ञ उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। सेप्सिस को नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दबाएं चल रही है।

गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 89 वर्षीय कल्याण सिंह की हालत में शनिवार व रविवार की तुलना में सोमवार को अधिक दबाव के साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। उनके परिवार के कुछ सदस्यों को भी सोमवार देर रात वहां पर बुलाया गया था।

Updated : 20 July 2021 3:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Lucknow

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top