Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > उप्र को मिला केंद्रीय बजट का सर्वाधिक हिस्सा

उप्र को मिला केंद्रीय बजट का सर्वाधिक हिस्सा

बच्चों की शिक्षा के लिए खोले जाएंगे 200 टीवी चैनल

उप्र को मिला केंद्रीय बजट का सर्वाधिक हिस्सा
X

लखनऊ। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं पार्टी के चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने आम बजट को देश की तरकी वाला बताते हुए कहा कि बजट का सर्वाधिक हिस्सा उत्तर प्रदेश के खाते में आया है। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ़्तार से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है, जिसकी विकास दर 9.2 प्रतिशत है। कभी इलेट्रॉनिक सामानों का दूसरा बड़ा आयातक देश रहा भारत आज मोबाइल निर्माण करने वाला विश्व का दूसरा देश बन चुका है। भारत आज दुनिया के 140 देशों को पीपीई किट के साथ ही दवाएं और वैसीन का निर्यात कर रहा है। बच्चों की शिक्षा के लिए हम 200 टीवी चैनल खोलने जा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ठाकुर शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं का सबसे सफल क्रियान्वयन करने वाले उत्तर प्रदेश के हिस्से में बजट का सर्वाधिक हिस्सा आया है। कर की हिस्सेदारी से उप्र को एक करोड़ 46,498 हजार करोड़ रुपए, केन्द्र की तरफ से राज्यों को बिना याज दिये जाने वाले एक लाख करोड़ में से उत्तर प्रदेश को सर्वाधिक हिस्सा मिलेगा।


यह रकम 50 साल बाद लौटायी जा सकेगी। इसी तरह ग्रांट के रूप में 15003 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन में 1900 करोड़, जन जीवन मिशन में 12 हजार करोड़ और विाीय वर्ष 2022-23 में हाइवे, एसप्रेस वे और सड़कों के निर्माण के लिए सर्वाधिक राशि का प्रावधान उप्र के लिए किया गया है। उन्होंने कहा हमारा निर्यात बढ़कर 4 लाख 20 हजार करोड़ तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा 24 मार्च 2020 को जब लॉकडाउन लगा था तो देश में एक भी पीपीई किट नहीं बनती थी, आज भारत 140 देशों में इसका निर्यात कर रहा है। पहले 40 सालों तक दूसरे देशों से वैसीन आयात की जाती थी, आज भारत दूसरे देशों को वैसीन और दवाएं निर्यात कर रहा है और देश में 160 करोड़ वैसीन की डोज लगायी जा चुकी है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना पर खर्च होंगे 44500 करोड़ -

केनबेतवा लिंक परियोजना को बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों की पानी समस्या से निजात दिलाने की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए ठाकुर ने कहा कि इस पर 44500 करोड़ खर्च होंगे ओर इससे 9 लाख हेटेयर भूमि की सिंचाई होगी और 63 लाख परिवारों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने खेल बजट को 2014 से 2021 तक तीन गुना किया है। पुरानी पेंशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर ही राज्य कर्मचारियों का टैक्स डिडकशन किया है। अखिलेश यादव के मुफ्त बिजली देने के सवाल पर उन्होंने कहा सपा सरकार में थी बिजली गुल, भाजपा सरकार में है बिजली फुल। उनके राज में बिजली आती नहीं थी। तार पर कपड़े सुखाये जाते थे, योगी सरकार तो समान रूप से भरपूर बिजली दे रही है।

तीन करोड़ परिवारों को लखपति बना चुकी है सरकार -

श्री ठाकुर ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ परिवारों को मकान देकर सरकार उन्हें लखपति बना चुकी है। 80 लाख और मकान बनाने के लिए मोदी सरकार ने बजट में 50 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। जल ही जीवन है मिशन के तहत 9 करोड़ ग्रामीण लोगों तक नल से जल की सुविधा दी गयी है। इस प्रकार दो सालों में ही 5 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल दिया जा चुका है।

Updated : 4 Feb 2022 4:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top