Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > नारी का सम्मान भारत की संस्कृति का अंग- दिनेश शर्मा

नारी का सम्मान भारत की संस्कृति का अंग- दिनेश शर्मा

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 'शक्ति अवार्ड्स' देकर बढ़ाया महिलाओं का मान

नारी का सम्मान भारत की संस्कृति का अंग- दिनेश शर्मा
X

लखनऊ। शहर के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'शक्ति अवार्ड्स' का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम सेवा धाम संस्था द्वारा आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद थे। दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। जिसके बाद उन्होंने सैनिट्री नैपकिन वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष अमृता ऋषि, सचिव अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष पीके मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया।

महिलाओं को शुभकामनाएं दीं -

मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। दिनेश शर्मा ने कहा कि 1910 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को दर्जा मिलने के बाद भारत में इसे अनवरत मनाया जा रहा है। हमारे यहां नारियों का सम्मान कई युगों पहले से होता चला आ रहा है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हमारे यहां महिलाओं का नाम पुरुषों से पहले लिया जाता है। उन्होंने उदाहरण के रूप में सीताराम, लक्ष्मीनारायण, उमाशंकर, गौरीशंकर और राधेकृष्ण जैसे नामों को गिनाया।

महिला का शिक्षित होना आवश्यक

डॉ. शर्मा का कहना था कि परिवार को संवारने में एक महिला की भूमिका सबसे अधिक है। एक अच्छे परिवार के लिए महिला का शिक्षित एवं संस्कारी होना बहुत आवश्यक है, इसीलिए सरकार बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान हमेशा से ही महिलाओं को सम्मान देने के लिए होती रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मिशन शक्ति के नाम से अभियान चलाया है। जो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

ये रहे उपस्थित -

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. मधु पाठक, ऊषा विश्वकर्मा, आरती राणा, शैस्ता अंबर, सरोज प्रसाद, डॉ. पूनम मिश्रा, कंचन सिंह, डॉ. शिप्रा कुंवर, सरोज त्रिपाठी, वंदना सिंह, प्रभा चतुर्वेदी, कुमारी लक्ष्मी, सुमन रावत, डॉ. जया तिवारी, वर्षा श्रीवास्तव, प्रिया सिन्हा, विजय लक्ष्मी मिश्रा, डॉ. आंचल केसरी और भारती गुप्ता को 'शक्ति अवार्ड' से सम्मानित किया।

Updated : 12 Oct 2021 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top