Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल, कहा - हिंदू धर्म नहीं धोखा है, आदिवासियों, पिछड़ों को फंसाने की साजिश

स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल, कहा - हिंदू धर्म नहीं धोखा है, आदिवासियों, पिछड़ों को फंसाने की साजिश

स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल, कहा - हिंदू धर्म नहीं धोखा है, आदिवासियों, पिछड़ों को फंसाने की साजिश
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बाद फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म हिंदू कोई धर्म नहीं केवल धोखा है।स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। इस बयान को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

सपा नेता ने कहा कि वास्तव में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी को हिंदू धर्म कहकर के देश के आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों को फंसाने की साजिश की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू धर्म होता तो वहां आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता।अपने भाषण के दौरान उन्होंने देश के राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर भी विवादित बयान दिया।

हिंदू धर्म धोखा -

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया में लिखा है, ‘‘ब्राह्मणवाद की जड़ें बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है...।’’

गौरतलब है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पिछले कुछ समय से हिंदू धर्म को लेकर लगातार विवादास्पद बयान दे रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। वहीं निषाद पार्टी के मुखिया और उप्र सरकार में कबीना मंत्री संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद पर पलटवार करते हुए उनसे उनके धर्म के बारे में पूछा है।

Updated : 28 Aug 2023 10:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top