Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > विपक्षी एकता को लगा झटका, झामुमो के बाद सुभासपा ने किया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान

विपक्षी एकता को लगा झटका, झामुमो के बाद सुभासपा ने किया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान

विपक्षी एकता को लगा झटका, झामुमो के बाद सुभासपा ने किया द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान
X

लखनऊ। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन को लेकर अब विपक्ष में भी दो फाड़ हो गए हैं। जहां एक बड़ा वर्ग अब एनडीए उम्मीदवार के समर्थन करता दिख रहा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बाद उप्र में समाजवादी पार्टी के गठबंधन दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी मुर्मू के समर्थन में खुलकर आ गई है। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।

राजभर ने कहा कि उनके छह विधायक अब मुर्मू का समर्थन करेंगे। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन तोड़ने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कहा, जब तक अखिलेश गठबंधन चलाते हैं, तब तक वे उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने यशवंत सिन्हा के लखनऊ आने पर अखिलेश यादव द्वारा मीटिंग में उन्हें न बुलाये जाने पर नाराजगी भी जताई।

उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मीटिंग में जयंत चौधरी को बुलाया मगर मुझे नहीं। अब आगे से मैं सपा को कोई सलाह नहीं दूंगा। वहीं, फिलहाल ओपी राजभर द्वारा आज की पत्रकार वार्ता के बाद ऐसी अटकलों पर विराम लग गया कि उनकी पार्टी का सपा से गठबंधन टूटने जा रहा है, लेकिन एनडीए की राष्ट्रपति को उनके समर्थन के फैसले से सपा को बड़ा झटका लगा है।

Updated : 16 July 2022 7:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top