Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना का निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस
X

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार साधना गुप्ता की कुछ दिन पहले बुखार पर फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।। पत्नी के निधन का समाचार मिलते ही मुलायम सिंह अस्पताल पहुंच गए है।साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी के बेटे है।

साधना गुप्ता की भी मुलायम सिंह यादव से दूसरी शादी थी। वे समाजवादी पार्टी में बतौर कार्यकर्ता काम करती थीं। मुलायम सिंह की मां मूर्ति देवी की बीमार हालत में साधना गुप्ता लखनऊ के अस्पताल और सैफई के मेडिकल कालेज में उनकी देखरेख करती थीं। पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

साधना गुप्ता थीं प्रतीक यादव की मां -

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी बनीं साधना गुप्ता ने उनसे एक बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम प्रतीक यादव है। मां साधना गुप्ता के लाख प्रयास के बाद भी प्रतीक यादव राजनीति में स्थापित नहीं हो सके। वे बॉडी बिल्डर हैं और अपना जिम भी संचालित करते हैं। दरअसल, मुलायम सिंह यादव, प्रतीक यादव की बजाय पहली पत्नी से पैदा हुए बेटे अखिलेश यादव को ही अपना राजनीतिक वारिस बनाना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया भी।

Updated : 9 July 2022 11:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top