Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > लखनऊ > लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगेगा झटका, पूर्व मंत्री संजय गर्ग भाजपा में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगेगा झटका, पूर्व मंत्री संजय गर्ग भाजपा में होंगे शामिल

पूर्व मंत्री संजय गर्ग के साथ कई और नेता भी भाजपा में जा सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगेगा झटका, पूर्व मंत्री संजय गर्ग भाजपा में होंगे शामिल
X

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे सपा नेता संजय गर्ग जल्द भाजपा में शामिल होने वाले है। उनके साथ कई और नेता भी भाजपा में जा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, संजय गर्ग समाजवादी पार्टी में अपेक्षा के कारण अखिलेश यादव से नाराज चल रहे है। उनके जल्द से जल्द से अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रहीं है। माना जा रहा है की जल्द ही उनके भाजपा में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

दो बार जीता विधायक का चुनाव -

संजय गर्ग उप्र में वैश्य समाज के बड़े नेता माने जाते है। संजय गर्ग 1996 से 2022 तक चार बार सपा के टिकट, एक बार बसपा, एक बार जनता दल और एक बार झारखंड पार्टी से चुनाव लड़े। वह सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। वे अपना पिछला चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हार गए थे। इसके बाद से वे समाजवादी पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं।

Updated : 2 Feb 2024 2:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top